पुष्प की अभिलाषा
चाह नहीं मैं सुरबाला के गहनों में गूँथा जाऊँ
चाह नहीं, प्रेमी-माला में बिंध प्यारी को ललचाऊँ
चाह नहीं, सम्राटों के शव पर हे हरि, डाला जाऊँ
चाह नहीं, देवों के सिर पर चढ़ूँ भाग्य पर इठलाऊँ
मुझे तोड़ लेना वनमाली उस पथ पर देना तुम फेंक
मातृभूमि पर शीश चढ़ाने जिस पर जावें वीर अनेक ।।
- माखन लाल चतुर्वेदी

I remember a school time poem by famous Hindi poet Shri Makhan Lal Chaturvedi. An unforgettable poem about the aspiration of a flower.

I remember a school time poem by famous Hindi poet Shri Makhan Lal Chaturvedi. An unforgettable poem about the aspiration of a flower.